बस्तर संभाग

मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा पहुंचे कांकेर, जिला न्यायालय का किया निरीक्षण

उत्तर बस्तर कांकेर ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा रविवार को जिला एवं सत्र न्यायालय कांकेर के निरीक्षण के दौरान शासकीय विश्राम गृह पहुंचे। इस अवसर पर जिला न्यायपालिका और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

अधिकारियों ने किया स्वागत

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार टामक, परिवार न्यायालय के न्यायाधीश रमाशंकर प्रसाद, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भास्कर मिश्र, कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर तथा पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने पुष्पगुच्छ भेंटकर मुख्य न्यायाधीश का स्वागत किया।

पुलिस ने दी गार्ड ऑफ ऑनर

मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा को पुलिस प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मंडावी, अपर कलेक्टर जितेंद्र कुमार कुर्रे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू, एसडीएम सरस्वती बंजारे सहित जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और जिला न्यायालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!