मध्यप्रदेश

10 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू, तीन दिन में दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // मध्यप्रदेश में 10 हजार प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया तेज हो गई है। कर्मचारी चयन मंडल की परीक्षा 2025 में चयनित अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज अपलोड और सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सभी चयनित अभ्यर्थियों को 18 से 20 जुलाई के बीच एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर प्रोफाइल बनाकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होगा।

केवल तीन दिन का मिला समय

दस्तावेज अपलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को केवल तीन दिन का समय दिया गया है, जिसमें शनिवार और रविवार भी शामिल हैं। कई चयनित अभ्यर्थियों ने कम समय मिलने पर चिंता जताई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा में दस्तावेज अपलोड नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया से बाहर माना जाएगा।

19 से 21 जुलाई तक होगा दस्तावेज सत्यापन

दस्तावेज अपलोड करने के बाद 19 से 21 जुलाई तक जिला स्तर पर सत्यापन शिविर आयोजित किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को पोर्टल शुल्क जमा करने के बाद अपने द्वारा चुने गए सत्यापन केंद्र पर मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। सत्यापन पूरा होने के बाद ही स्कूलों का आवंटन किया जाएगा।

जुलाई के अंत तक हो सकता है स्कूल आवंटन

स्कूल शिक्षा विभाग का लक्ष्य जुलाई के अंतिम सप्ताह तक चयनित शिक्षकों को विद्यालय आवंटित करना है, ताकि वे वर्तमान शैक्षणिक सत्र में ही विद्यालयों में पदभार ग्रहण कर विद्यार्थियों को पढ़ाना शुरू कर सकें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!