दुर्ग संभाग

महिला की हत्या के बाद शव से दरिंदगी, टुकड़े कर नदी में फेंका; आरोपी गिरफ्तार

बेमेतरा ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में इंसानियत को झकझोर देने वाले हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। चंदनु चौकी क्षेत्र के ग्राम सोनपुरी में एक महिला की हत्या के बाद शव के साथ कथित दुष्कर्म और पहचान छिपाने के लिए शव के टुकड़े कर नदी में फेंकने के मामले में पुलिस ने आरोपी राम प्रसाद सोनवानी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा

पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने बताया कि शुरुआत में मामला अंधे कत्ल के रूप में सामने आया था। तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर हुई जांच में आरोपी तक पहुंचा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।

हत्या के बाद शव के साथ कथित दुष्कर्म का आरोप

पुलिस के अनुसार आरोपी ने पहले महिला की हत्या की। इसके बाद उसने शव के साथ कथित दुष्कर्म किया। आरोप है कि अगले दिन भी उसने शव के साथ दुष्कर्म किया और फिर पहचान छिपाने तथा साक्ष्य नष्ट करने की नीयत से शव के कई टुकड़े कर उन्हें नदी में फेंक दिया।

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मामले से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं। अधिकारियों के अनुसार आरोपी पूर्व में भी हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है। उसके आपराधिक रिकॉर्ड की विस्तृत जांच की जा रही है।

इलाके में आक्रोश

घटना के खुलासे के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले में फॉरेंसिक और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की विवेचना जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!