बस्तर संभाग

माओवादियों का हथियार और विस्फोटक डंप बरामद , कराईगुट्टा के जंगल में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई

जगदलपुर ( शिखर दर्शन ) // माओवाद प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। तेलंगाना के मुलुगु जिले के वाजेडू थाना क्षेत्र स्थित कराईगुट्टा पहाड़ियों के घने जंगल में संयुक्त अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा छिपाकर रखा गया हथियार और विस्फोटक सामग्री का डंप बरामद किया गया। बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) ने मौके पर विस्फोटक सामग्री को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया। अभियान के बाद सभी जवान सकुशल लौट आए।

खुफिया सूचना पर चलाया गया संयुक्त अभियान

पुलिस को मिली खुफिया सूचना के आधार पर मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे 39वीं बटालियन सीआरपीएफ, जिला पुलिस और बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) ने संयुक्त सर्च अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान सुबह लगभग 8:30 बजे पामुनुरु गांव के उत्तर में कराईगुट्टा पहाड़ियों के जंगल में संदिग्ध स्थान से माओवादियों का छिपाया गया डंप बरामद किया गया।

हथियार, डेटोनेटर और विस्फोटक सामग्री जब्त

सुरक्षा बलों ने डंप से दो भरमार राइफल, 25 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, जिलेटिन स्टिक, कॉर्डेक्स वायर, इलेक्ट्रिक वायर, 12 वोल्ट बैटरी सहित बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और अन्य माओवादी उपयोग की सामग्री बरामद की।

बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय

बरामद विस्फोटक सामग्री को बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया। अभियान के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई और सभी जवान सुरक्षित वापस लौट आए।

क्षेत्र में सर्च अभियान जारी

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार बरामदगी के बाद आसपास के जंगलों में तलाशी अभियान जारी है। अधिकारियों का मानना है कि इस कार्रवाई से माओवादियों की गतिविधियों को बड़ा झटका लगा है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!