रायपुर संभाग

मुख्यमंत्री सुरक्षा में बड़ा बदलाव: जयंत वैष्णव बने नए एसपी, डीजीपी ने जारी किया आदेश

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरुण देव गौतम द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा), विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्थ जयंत वैष्णव को आगामी आदेश तक मुख्यमंत्री सुरक्षा का नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति मुख्यमंत्री सुरक्षा में रिक्त हुए पद को भरने के लिए की गई है। इससे पहले मुख्यमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी हरीश राठौर के पास थी। राज्य शासन द्वारा 10 जुलाई 2026 को जारी भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादला आदेश के तहत उन्हें कोरिया जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया था। उनके स्थानांतरण के बाद मुख्यमंत्री सुरक्षा का दायित्व खाली हो गया था।

पुलिस मुख्यालय के ताजा आदेश के बाद अब जयंत वैष्णव मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे। माना जा रहा है कि उनकी नियुक्ति से मुख्यमंत्री सुरक्षा तंत्र को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री की सुरक्षा से जुड़े इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!