दुर्ग संभाग

आधार केंद्र में तोड़फोड़ पड़ी भारी, रिसाली निगम के पार्षद विनय नेताम पद से बर्खास्त

शासकीय कार्य में बाधा और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप सिद्ध, संभागायुक्त ने की कार्रवाई

भिलाई ( शिखर दर्शन ) // नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड क्रमांक 16 बीआरपी कॉलोनी के पार्षद विनय नेताम को पद से बर्खास्त कर दिया गया है। आधार केंद्र में तोड़फोड़, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोपों के बाद संभागायुक्त ने यह कार्रवाई की है।

जांच में आरोप पाए गए प्रमाणित

संभागायुक्त S. N. Rathore ने निगम आयुक्त की रिपोर्ट और विस्तृत जांच प्रतिवेदन के आधार पर छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1996 की धारा 19(1)(अ) के तहत यह आदेश जारी किया। मामले की सुनवाई के दौरान प्रस्तुत दस्तावेजों, साक्ष्यों और दोनों पक्षों के तर्कों का परीक्षण किया गया, जिसके बाद आरोप प्रमाणित पाए गए।

आधार कक्ष में घुसकर की थी तोड़फोड़

जांच रिपोर्ट के अनुसार 19 मार्च 2026 को विनय नेताम ने रिसाली निगम मुख्यालय परिसर स्थित आधार केंद्र में प्रवेश कर तोड़फोड़ की थी। इस दौरान कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के भी आरोप लगे थे। घटना में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचने की बात भी सामने आई थी।

फैसले के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा

संभागायुक्त के आदेश के बाद विनय नेताम की पार्षद सदस्यता समाप्त हो गई है। इस कार्रवाई को लेकर निगम प्रशासन और राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। मामले को स्थानीय निकायों में अनुशासन और जवाबदेही से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!