उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान, भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ ने आयोजित किया समारोह

सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के जिला बिलासपुर शहर शिक्षा प्रकोष्ठ ने उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले शिक्षकों के सम्मान के साथ अतिथियों ने सेवा और समाज निर्माण में शिक्षा की भूमिका को रेखांकित किया।
बिलासपुर ( शिखर दर्शन ) //
दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगीत के साथ हुआ शुभारंभ
सम्मान समारोह का आयोजन करबला रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक रहे, जबकि नगर निगम की महापौर पूजा विधानी ने अध्यक्षता की। प्रदेश संयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ कांतिलाल जैन, संभाग प्रभारी जयकुमार मिश्रा, विनय अनंत, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, जिला संयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ राजेश मिश्रा, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक किशोर राय और भाजपा मध्य मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पाठक विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, वंदे मातरम् और राज्यगीत के साथ हुई। इसके बाद शिक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।
शिक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने किया अतिथियों का स्वागत
स्वागत करने वालों में जिला संयोजक राजेश मिश्रा, सहसंयोजक विद्यानंद साहू, वेदांत शुक्ला, डॉ. शुभलक्ष्मी, भूषण पांडेय और विजय चंदेल शामिल रहे।
भाजपा कार्यकर्ता भी रहे मौजूद
समारोह में सुरेश यादव, रितेश मोदी, अंजू बाघ, दीपक साहू, आशीष गुप्ता, योगेश बोले, आनंद तिवारी, एकता साहू, दुर्गा अहिरवार, राकेश सिंह ठाकुर, गिरीश पांडेय, विष्णु देवांगन, सरिता देवांगन और अनिल सिंह चौहान सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



