सरगुजा संभाग

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंबिकापुर में कार्यकर्ताओं के साथ सुनी ‘मन की बात’, वॉटर पार्क में हुआ आयोजन

अंबिकापुर ( शिखर दर्शन ) // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को अंबिकापुर दौरे पर पहुंचे। इस दौरान सरगवां स्थित वॉटर पार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने आमजन और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों और उनके संदेशों को सुना। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने एक साथ रेडियो प्रसारण के माध्यम से प्रधानमंत्री के विचारों को सुना।

मुख्यमंत्री के अंबिकापुर आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। कार्यक्रम में आमजन और पार्टी कार्यकर्ताओं की अच्छी भागीदारी रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!