मध्यप्रदेश

अमित शाह से नरेंद्र सिंह तोमर की मुलाकात के बाद मध्य प्रदेश में सियासी चर्चाएं तेज

मध्य प्रदेश की राजनीति में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मुलाकात को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सामने आई जानकारी के मुताबिक, तोमर दिल्ली पहुंचे और सोमवार रात अमित शाह के आवास पर उनसे मुलाकात की। बैठक में प्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रमों पर चर्चा होने की अटकलें हैं, हालांकि मुलाकात का आधिकारिक एजेंडा सामने नहीं आया है।

ग्वालियर ( शिखर दर्शन ) //

स्थानीय कार्यक्रम छोड़कर दिल्ली रवाना हुए तोमर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नरेंद्र सिंह तोमर अपने पूर्व निर्धारित स्थानीय कार्यक्रम निरस्त कर विमान से दिल्ली रवाना हुए। दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने सोमवार रात केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच करीब 15 से 20 मिनट तक बातचीत हुई।

हालांकि, इस बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

शिवराज सिंह चौहान के घटनाक्रम से जोड़कर देखी जा रही मुलाकात

मुलाकात को लेकर राजनीतिक हलकों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हाल ही में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से जुड़े धरने के घटनाक्रम के बाद इस बैठक को भी राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

नरेंद्र सिंह तोमर और शिवराज सिंह चौहान के बीच लंबे समय से राजनीतिक संबंध रहे हैं। ऐसे में कुछ लोग इस मुलाकात को प्रदेश के हालिया घटनाक्रमों और उनके संभावित प्रभावों से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, बैठक का उद्देश्य डैमेज कंट्रोल करना था या किसी अन्य विषय पर चर्चा हुई, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

सत्ता और संगठन के समीकरणों पर नजर

मध्य प्रदेश की राजनीति में नरेंद्र सिंह तोमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ऐसे में अमित शाह से उनकी मुलाकात के बाद प्रदेश की सत्ता और संगठन से जुड़े संभावित समीकरणों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

फिलहाल मुलाकात के निष्कर्ष या किसी बड़े राजनीतिक फैसले के संकेत सामने नहीं आए हैं। अब सबकी नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में प्रदेश की राजनीति में इस बैठक से जुड़ा कोई ठोस घटनाक्रम सामने आता है या नहीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!