रायपुर संभाग

बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एक्टिव: छत्तीसगढ़ में बारिश और अंधड़ के संकेत, मानसून की दस्तक के लिए बने अनुकूल हालात

रायपुर समेत कई जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // मई की तपती गर्मी के बीच अब छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए लो प्रेशर सिस्टम का असर प्रदेश के मौसम पर दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग ने 13 मई को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश, गरज-चमक और अंधड़ चलने की संभावना जताई है। वहीं दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत के लिए भी अनुकूल परिस्थितियां बनती नजर आ रही हैं।

तेज गर्मी के बीच बढ़ी उमस

मंगलवार को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का असर देखने को मिला। शाम के समय गर्म हवाएं चलने से उमस और बढ़ गई। प्रदेश के अधिकांश संभागों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दुर्ग प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय परिसंचरण लगभग 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। अगले 48 घंटों में इसके और मजबूत होने की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश से मणिपुर तक एक द्रोणिका भी सक्रिय है, जो पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और गंगेटिक पश्चिम बंगाल से होकर गुजर रही है। इसी सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

मानसून की दस्तक के लिए अनुकूल माहौल

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान-निकोबार क्षेत्र में इस सप्ताह के अंत तक दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में मौसम गतिविधियों में और तेजी आ सकती है।

रायपुर में बादल, अंधड़ और बारिश के आसार

राजधानी रायपुर में बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने गरज-चमक, अंधड़ और हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। हालांकि गर्मी से राहत पूरी तरह मिलने के आसार फिलहाल कम हैं और अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!