MP बोर्ड रिजल्ट जारी: 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित, छात्रों का इंतजार खत्म

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया ऐलान, वेबसाइट के साथ SMS और ऐप से भी देखें परिणाम
भोपाल ( शिखर दर्शन ) // मध्यप्रदेश के लाखों विद्यार्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में रिजल्ट की घोषणा की गई, जिसके साथ ही छात्रों के भविष्य का फैसला भी सामने आ गया।
वेबसाइट के साथ SMS से भी देखें रिजल्ट
छात्र अपना परिणाम एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर देख सकते हैं। अधिक ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो या क्रैश होने की स्थिति में SMS के माध्यम से भी रिजल्ट प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए—
- MPBSE10 <रोल नंबर> या
- MPBSE12 <रोल नंबर>
टाइप कर 56263 पर भेजना होगा, जिसके बाद मोबाइल पर परिणाम प्राप्त हो जाएगा।
मोबाइल ऐप और डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध परिणाम
विद्यार्थी Digilocker, MPBSE Mobile App और MP Mobile App के जरिए भी अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं। Google Play Store से ऐप डाउनलोड कर “Know Your Result” विकल्प के माध्यम से स्कोरकार्ड देखा जा सकता है।
वेबसाइट क्रैश की स्थिति में न हों परेशान
हर साल बड़ी संख्या में छात्र एक साथ रिजल्ट चेक करते हैं, जिससे वेबसाइट क्रैश होने की समस्या आती है। ऐसे में छात्र SMS या मोबाइल ऐप का सहारा लेकर बिना इंतजार के अपना परिणाम देख सकते हैं।
पिछले साल बना था रिकॉर्ड
पिछले वर्ष 2025 में 10वीं में सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने 500 में 500 अंक लाकर रिकॉर्ड बनाया था। वहीं 12वीं में सतना की प्रियल ने 492 अंक हासिल कर टॉप किया था।
2024 में ऐसा रहा था रिजल्ट प्रतिशत
साल 2024 में 12वीं का रिजल्ट 64.49 प्रतिशत और 10वीं का 58.10 प्रतिशत रहा था, जो पिछले वर्षों के मुकाबले संतुलित प्रदर्शन माना गया था।



