मध्यप्रदेश

11 बजे बजेगा परिणाम का बिगुल: MP बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट आज, जानें कहां और कैसे देखें

लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, कुछ ही देर में खुलेगा भविष्य का पिटारा

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // मध्यप्रदेश बोर्ड के लाखों विद्यार्थियों का इंतजार आज समाप्त होने जा रहा है। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा, जिसका ऐलान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। सुबह से ही छात्र-छात्राओं में उत्साह और हल्की घबराहट का माहौल बना हुआ है, क्योंकि कुछ ही पलों में उनके परिश्रम का परिणाम सामने आने वाला है।

इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे रिजल्ट

छात्र निम्न आधिकारिक वेबसाइट्स पर अपना परिणाम आसानी से देख सकते हैं—

  • mpresults.nic.in
  • mpbse.nic.in
  • mpbse.mponline.gov.in
  • mponline.gov.in

ऐसे करें रिजल्ट चेक (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “MP Board Class 10 Result 2026” या “MP Board Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर, जन्म तिथि (या आवेदन संख्या) और कैप्चा दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • मार्कशीट को ध्यान से जांचें और PDF डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

16 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी परीक्षा

इस वर्ष एमपी बोर्ड की परीक्षाओं में 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच आयोजित इन परीक्षाओं के लिए पूरे प्रदेश में 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए होगी घोषणा

मंडल द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणाम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी, जिसके तुरंत बाद छात्र ऑनलाइन अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!