रायपुर संभाग
छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से, चार दिन तक चलेगा सदन

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की घोषणा कर दी गई है। विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू होकर 17 दिसंबर तक चलेगा। चार दिनों के इस सत्र में सदन की कुल चार बैठकें आयोजित होंगी।
सत्र के दौरान वित्तीय कार्यों के साथ-साथ विभिन्न शासकीय कार्य भी संपादित किए जाएंगे। इस संबंध में विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा ने आधिकारिक सूचना जारी की है।




