Blog

सोने की कीमतों में गिरावट, 24 कैरेट का भाव 1.43 लाख रुपये के करीब

डॉलर की मजबूती और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका से बाजार पर दबाव, जानिए 10 बड़े शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने के ताजा भाव

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // सोने की कीमतों में गुरुवार, 12 नवंबर को गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी डॉलर में मजबूती और अमेरिका में महंगाई के आंकड़े उम्मीद से अधिक रहने के बाद ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों पर दबाव बनाया है। घरेलू बाजार में भी सोने के वायदा कारोबार में कमजोरी देखने को मिली।

ऑल इंडिया बुलियन के अनुसार, 12 नवंबर को सुबह 9:25 बजे मुंबई के संदर्भ भाव पर 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,959 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,30,950 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव की तुलना में 24 कैरेट सोना 68 रुपये यानी 0.05 प्रतिशत सस्ता हुआ।

एमसीएक्स पर भी सोने के भाव में गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाला सोने का वायदा शुरुआती कारोबार में 0.43 प्रतिशत गिरकर 1,39,111 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर सोना 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,986.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।

बाजार में गिरावट की प्रमुख वजह अमेरिका में उम्मीद से अधिक महंगाई और वहां के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका है। ब्याज दरें बढ़ने की संभावना से डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल को मजबूती मिलती है। इसका असर सोने जैसी ऐसी संपत्तियों पर पड़ता है, जिनसे नियमित ब्याज नहीं मिलता।

10 बड़े शहरों में 24 और 22 कैरेट सोने के भाव

ऑल इंडिया बुलियन के 12 नवंबर को सुबह 9:25 बजे के शहरवार संदर्भ भाव के अनुसार, देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें इस प्रकार रहीं। सभी भाव रुपये प्रति 10 ग्राम में हैं।

शहर24 कैरेट22 कैरेट
भोपाल₹1,43,390₹1,31,340
इंदौर₹1,43,360₹1,31,320
दिल्ली₹1,43,160₹1,31,130
मुंबई₹1,42,960₹1,30,950
चेन्नई₹1,43,240₹1,31,210
कोलकाता₹1,42,760₹1,30,770
अहमदाबाद₹1,43,060₹1,31,040
बेंगलुरु₹1,43,150₹1,31,120
हैदराबाद₹1,43,210₹1,31,180
जयपुर₹1,43,010₹1,31,000

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

24 कैरेट सोना 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला माना जाता है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से सिक्के और सोने की छड़ें बनाने में किया जाता है। वहीं, 22 कैरेट सोने में लगभग 91.6 प्रतिशत शुद्ध सोना होता है और आमतौर पर आभूषण इसी से बनाए जाते हैं।

ध्यान रखें कि शहरों में बताए गए भाव संदर्भ दरें हैं। आभूषण खरीदते समय मेकिंग चार्ज और 3 प्रतिशत जीएसटी अलग से जुड़ता है। इसलिए दुकानदार की ओर से दिया जाने वाला अंतिम बिल इन दरों से अधिक हो सकता है। खरीदारी से पहले ताजा भाव, हॉलमार्क और आभूषण की शुद्धता की जांच जरूर करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!