एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगी स्मृति ईरानी, रायगढ़ में तैयारियों का लेंगी जायजा

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचेंगी। पदभार संभालने के बाद यह उनका प्रदेश का दूसरा दौरा होगा। उनका यह प्रवास 15 नवंबर को रायगढ़ में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण है। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के शामिल होने का प्रस्तावित कार्यक्रम है।
रायपुर एयरपोर्ट से सीधे धरमजयगढ़ जाएंगी
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, स्मृति ईरानी बुधवार सुबह रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां से वह सीधे धरमजयगढ़ के लिए रवाना होंगी। वहां जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लेंगी।
इस दौरान वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रस्तावित रायगढ़ दौरे की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगी। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर अधिकारियों और पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगी।
दौरे के बाद स्मृति ईरानी देर रात दिल्ली के लिए रवाना होंगी।
पखवाड़ेभर में दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा
गौरतलब है कि स्मृति ईरानी इससे पहले 25 अक्टूबर को दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आई थीं। इसके करीब पखवाड़ेभर बाद 11 नवंबर को उनका दूसरा दौरा निर्धारित है। इस प्रवास के दौरान उनका मुख्य फोकस रायगढ़ में होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा पर रहेगा।



