स्मृति ईरानी रायपुर से धरमजयगढ़ रवाना, जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का लेंगी जायजा

15 नवंबर को रायगढ़ जिले में होगा आयोजन, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी होंगे शामिल; कार्यक्रम स्थल पर अधिकारियों और नेताओं के साथ करेंगी बैठक
रायपुर ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर को आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी रायपुर पहुंचीं। यहां से वे सीधे धरमजयगढ़ के लिए रवाना हुई हैं, जहां प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लेंगी।
जनजातीय गौरव दिवस का मुख्य आयोजन रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में प्रस्तावित है। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल होंगे। उनके दौरे और आयोजन की व्यवस्थाओं को देखते हुए स्मृति ईरानी कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों की समीक्षा करेंगी।
अधिकारियों और भाजपा नेताओं के साथ करेंगी बैठक
धरमजयगढ़ में स्मृति ईरानी अधिकारियों और भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर आयोजन की तैयारियों पर चर्चा करेंगी। इसमें कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था, अतिथियों के आगमन और अन्य आवश्यक इंतजामों की समीक्षा की जाएगी।
जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन को सफल बनाने के लिए भाजपा संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की मौजूदगी को देखते हुए स्थानीय संगठन और प्रशासन भी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।



