रायपुर संभाग

आठवीं की छात्रा की मौत से उठे सवाल, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

रायपुर में आठवीं कक्षा की एक छात्रा का शव घर में फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद परिवार ने स्कूल प्रबंधन पर छात्रा को डांटने-फटकारने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

रायपुर ( शिखर दर्शन ) //

राजधानी में सामने आई इस घटना ने छात्रा के परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। मृत छात्रा की पहचान आकांक्षा सेन के रूप में हुई है। वह छत्तीसगढ़ नगर स्थित सरस्वती शिक्षा मंदिर में आठवीं कक्षा में पढ़ती थी।

परिजनों का आरोप है कि स्कूल में आकांक्षा को काफी डांटा-फटकारा गया था। उनका मानना है कि इस घटना से परेशान होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि, इन आरोपों की अभी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। घटना के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

टिकरापारा थाना प्रभारी राजेश सिंह के मुताबिक, छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला। मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि घटना से पहले की परिस्थितियों और सामने आए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!