मध्यप्रदेश

भोपाल के VIP रोड पर रेलिंग पर चढ़ी स्कूल बस, कई बच्चे और शिक्षिका घायल; 7 छात्र अस्पताल में भर्ती

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // राजधानी भोपाल के व्यस्त VIP रोड पर शनिवार को स्कूली बच्चों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। लिटिल एंजेल स्कूल की बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग पर चढ़ गई। हादसे में कई स्कूली बच्चे और बस में मौजूद एक शिक्षिका घायल हो गईं। घायलों में सात बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी, एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचे बच्चे

दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस तथा एंबुलेंस को सूचना दी। हादसे में घायल 5 से 7 बच्चों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बस में सवार शिक्षिका को भी चोटें आई हैं।

तलैया थाना क्षेत्र में हुआ हादसा

घटना तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत VIP रोड की है। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। फिलहाल बस के अनियंत्रित होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!