मध्यप्रदेश

महाकाल की भक्ति में लीन हुए गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी, भस्म आरती में लिया आशीर्वाद

प्रसिद्ध टीवी अभिनेता गुरमीत चौधरी और अभिनेत्री देबिना बनर्जी ने नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने किया सम्मानित

उज्जैन ( शिखर दर्शन ) //

मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में फिल्म और टेलीविजन जगत की हस्तियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में लोकप्रिय टीवी अभिनेता गुरमीत चौधरी और उनकी पत्नी अभिनेत्री देबिना बनर्जी बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। दोनों ने प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया और भक्तिभाव में समय बिताया।

करीब दो घंटे नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन

जानकारी के अनुसार, गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। दोनों करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठे रहे और बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए। इस दौरान दोनों श्रद्धा और भक्ति में लीन नजर आए।

मंदिर समिति ने किया सम्मानित

भस्म आरती के दर्शन और पूजन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से दोनों कलाकारों का पारंपरिक रूप से स्वागत कर सम्मान किया गया। लोकप्रिय कलाकार दंपती के मंदिर पहुंचने से परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखा गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!