Blog

छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जा रहे एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, कार-ट्रेलर से टकराई , 2 गंभीर

भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जा रहे एक परिवार की कार झारखंड में भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। पश्चिमी सिंहभूम जिले में कार और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

चाईबासा ( शिखर दर्शन ) //

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के कुदापी डाउन के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक, कार में एक ही परिवार के लोग सवार थे और सभी छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

दो लोग गंभीर रूप से घायल

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल मृतकों और घायलों की पहचान से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

दुर्घटना की सूचना मिलते ही हाटगम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की।

थाना प्रभारी उत्तम तिवारी के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में कार और ट्रेलर के बीच आमने-सामने की टक्कर की बात सामने आई है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसके पीछे क्या कारण रहे, इसकी जांच की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!