Blog

मानव सेवा की मिसाल: श्री संस्कार फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्त संग्रहित, जरूरतमंदों के लिए बना जीवनदान

बिलासपुर ( शिखर दर्शन ) // मानव सेवा और सामाजिक सरोकार की दिशा में श्री संस्कार फाउंडेशन द्वारा सिरगिट्टी अंडर ब्रिज के समीप स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब परिसर में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं, महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। जनसहभागिता के चलते शिविर में कुल 40 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

संग्रहित रक्त का उपयोग दुर्घटना पीड़ितों, प्रसूता महिलाओं, थैलेसीमिया, सिकल सेल सहित अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के उपचार में किया जाएगा। आयोजकों ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए नई जिंदगी की उम्मीद बन सकता है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

रक्तदान को बताया सबसे बड़ा मानव धर्म

शिविर में उपस्थित बिल्डर एवं समाजसेवी हरदीप सिंह खनूजा ने कहा कि समय पर उपलब्ध रक्त किसी भी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। उन्होंने समाज के लोगों से नियमित अंतराल पर स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि यह सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है।

बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान

श्री संस्कार फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस महा रक्तदान शिविर में रवि साहू, मनन सिंह खनूजा, भाई अमनदीप सिंह, भाई रणजीत सिंह, हैप्पी खनूजा, बंटी खनूजा और बलजीत खनूजा , शिल्पी खनूजा, शुभम साहू, स्वयं साहू, पार्वती साहू, सोनिया साहू, श्रद्धा सोनी, निहारिका चटर्जी, चंचल कुशवाहा, हरदीप सिंह खनूजा सहित सिरगिट्टी क्षेत्र के अनेक नागरिकों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। सभी रक्तदाताओं के उत्साह और सहभागिता से शिविर में 40 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

सभी के सामूहिक सहयोग से सफल हुआ आयोजन

आयोजन को सफल बनाने में श्री संस्कार फाउंडेशन के पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों, गुरुद्वारा प्रबंधन, सिरगिट्टी क्षेत्र के नागरिकों तथा सभी सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन पर सभी रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी सेवा कार्य निरंतर आयोजित करने का संकल्प दोहराया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!