बिलासपुर संभाग

लकवाग्रस्त पिता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, मां को मारने पहुंचा तो पकड़ा गया

बिलासपुर ( शिखर दर्शन ) // बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवागांव (गिरजाबंद) में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। नशे के आदी एक युवक ने अपने लकवाग्रस्त 65 वर्षीय पिता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी अपनी मां की हत्या करने के इरादे से बहन के घर पहुंच गया, लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे गिरफ्तार कर लिया।

नशे में पिता पर किया जानलेवा हमला

पुलिस के अनुसार मृतक रिखी राम सूर्यवंशी (65) लंबे समय से पैरालिसिस से पीड़ित थे और बिस्तर पर ही रहते थे। उनका बेटा शिवचरण सूर्यवंशी नशे का आदी था और अक्सर माता-पिता के साथ मारपीट करता था।

गुरुवार रात आरोपी नशे की हालत में घर पहुंचा। बेटे के आक्रामक व्यवहार को देखते हुए रिखी राम ने अपनी पत्नी को सुरक्षा के लिए बेटी के घर भेज दिया। इसके बाद आरोपी ने डंडे से पिता के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मां की हत्या की भी कोशिश

पिता की हत्या के बाद भी आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ। वह अपनी मां को मारने की नीयत से बहन के घर पहुंचा और दरवाजा तोड़ने का प्रयास करने लगा। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूचना पर रतनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना स्थल पर पहुंची एफएसएल टीम ने आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!