बिलासपुर संभाग

तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार दादा-पोती को रौंदा, 14 साल की बच्ची की मौत

रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, दादा गंभीर घायल, आरोपी चालक हिरासत में

रायगढ़ ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसे में 14 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दादा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जहां तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार दादा-पोती को अपनी चपेट में ले लिया।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम कृष्णापुर निवासी ममता तिर्की अपने दादा पितरोस तिर्की के साथ भगवानपुर स्थित राशन सोसायटी से चावल लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान सीएमओ तिराहा के पास पीछे से आ रहे ट्रेलर ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे से जुड़े मुख्य बिंदु—

  • स्कूटी से घर लौट रहे थे दादा-पोती
  • पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी टक्कर
  • 14 वर्षीय ममता तिर्की की मौके पर मौत
  • दादा गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल दादा को आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया, जिससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू की और लाखा के पास दुर्घटनाकारी ट्रेलर को जब्त करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्ण ड्राइविंग के खतरनाक परिणामों को उजागर कर दिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!