बिलासपुर संभाग

पहले बचाया, फिर मारकर बांटा मांस… सांभर शिकार मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ में वन विभाग की कार्रवाई, घरों से बरामद हुआ मांस

रायगढ़ ( शिखर दर्शन ) // रायगढ़ जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पानी की तलाश में जंगल से भटककर गांव पहुंचे एक सांभर के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। पहले ग्रामीणों ने उसे कुत्तों के हमले से बचाया, लेकिन बाद में उसे मारकर उसका मांस आपस में बांट लिया।

जानकारी के अनुसार सांभर जैसे ही गांव में पहुंचा, कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे बचाया, लेकिन बाद में शिकार कर मांस का वितरण कर लिया।

मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के घरों से सांभर के मांस के टुकड़े बरामद किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है।

तनमय कौशिक ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने के बाद टीम ने दबिश दी, जहां 4 से 5 घरों में मांस के अवशेष पाए गए। सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वन विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!