Blog

एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: वायुसेना के फाइटर जेट की हार्ड लैंडिंग, आधी रात को रनवे बंद

अंडरकैरेज खराबी से हुई घटना, पायलट सुरक्षित, 4-5 घंटे बाधित रहा संचालन

पुणे ( शिखर दर्शन ) // भारतीय वायुसेना के एक फाइटर जेट की हार्ड लैंडिंग के बाद पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का रनवे शुक्रवार रात अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। राहत की बात यह रही कि इस घटना में पायलट पूरी तरह सुरक्षित है और किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ।

अधिकारियों के अनुसार रात करीब 10:25 बजे लैंडिंग के दौरान विमान के अंडरकैरेज में खराबी आ गई, जिसके चलते हार्ड लैंडिंग हुई और रनवे बाधित हो गया। घटना के तुरंत बाद रनवे को बंद कर दिया गया और स्थिति को सामान्य करने के प्रयास शुरू किए गए।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने रनवे संचालन निलंबित किए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि विमान का चालक दल सुरक्षित है और एयरलाइंस को स्थिति की जानकारी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि रनवे को साफ कर सामान्य संचालन बहाल करने में करीब 4 से 5 घंटे का समय लग सकता है।

वहीं वायुसेना और एयरपोर्ट प्रबंधन की टीमों ने संयुक्त रूप से रनवे को जल्द से जल्द चालू करने के प्रयास शुरू कर दिए थे, ताकि उड़ानों का संचालन फिर से सामान्य किया जा सके। पुलिस अधिकारियों ने भी घटना की पुष्टि की है, हालांकि विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।

फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है और तकनीकी खामी को लेकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!