बिलासपुर संभाग

धर्मेश देवांगन ने 95.8% अंकों के साथ किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, सिरगिट्टी का बढ़ाया मान

सेंट जेवियर्स हाई School के छात्र की शानदार सफलता, परिवार और नगर में खुशी का माहौल

बिलासपुर ( शिखर दर्शन ) // सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, व्यापार विहार के छात्र धर्मेश देवांगन ने सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10 की परीक्षा में 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। वे बिलासपुर शहर के सिरगिट्टी क्षेत्र के निवासी हैं और उनकी इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे नगर में खुशी और गर्व का माहौल है।

धर्मेश की इस उपलब्धि को उनके माता-पिता के अलावा इष्ट मित्रों एवं रिश्तेदारों द्वारा अत्यधिक गर्व के साथ देखा जा रहा है। परिणाम घोषित होते ही उन्हें बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया, वहीं शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनके पिता लक्ष्मण देवांगन बिलासपुर जिला के पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं, जो की कम संसाधनों के बावजूद छात्र की कड़ी मेहनत एवं परिवार और गुरुजनों के मार्गदर्शन से उत्कृष्ट सफलता प्राप्त किया है । जबकि उनकी माता गृहणी हैं, जिनके संस्कार और सहयोग का प्रभाव उनकी सफलता में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।

परिजनों के अनुसार धर्मेश ने नियमित अध्ययन, समर्पण और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता के साथ यह सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण माना जा रहा है, जो कड़ी मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का संदेश देती है। शिखर दर्शन न्यूज़ परिवार भी धर्मेश देवांगन को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!