दिल्ली

विधानसभा में कार घुसाने का मामला: आरोपी ने बताई चौंकाने वाली वजह

भांजे की गुमशुदगी से परेशान होकर उठाया कदम, पुलिस ने दर्ज किया हत्या के प्रयास का केस

नई दिल्ली (शिखर दर्शन) // दिल्ली विधानसभा परिसर में कार घुसाने की घटना को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी सरबजीत के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पूछताछ में उसने बताया कि उसने जानबूझकर यह कदम उठाया ताकि पुलिस और प्रशासन का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर सके।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सरबजीत का कहना है कि उसका भांजा 1 अप्रैल से लापता है और इस कारण वह मानसिक रूप से परेशान था। उसने हरी नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी, लेकिन उसे लगा कि उसके मामले पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। इसी निराशा में उसने विधानसभा परिसर में कार घुसा दी, ताकि कोई वरिष्ठ अधिकारी उसकी बात सुन सके।

हथियार नहीं मिला, कार को ही बनाया हथियार

जांच में सामने आया है कि आरोपी के पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ।

  • कार में भी किसी तरह का हथियार नहीं मिला
  • आरोपी ने अपनी कार को ही हथियार की तरह इस्तेमाल किया
  • पुलिस के अनुसार यह बेहद खतरनाक कदम था, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था

रास्ता बताने के लिए ड्राइवरों को साथ लिया

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी को दिल्ली के रास्तों की जानकारी नहीं थी।

  • दो टैक्सी चालकों को 2000 रुपये देकर रास्ता दिखाने के लिए साथ लिया
  • उनसे कहा कि वह पार्लियामेंट जाना चाहता है
  • दोनों चालकों की भूमिका संदिग्ध नहीं पाई गई, फिर भी पूछताछ जारी है

पत्नी का दावा- चल रहा है इलाज

आरोपी की पत्नी ने पुलिस को एक मेडिकल पर्चा सौंपा है, जिसमें उसके इलाज का जिक्र है।

  • पुलिस पर्चे की सत्यता की जांच कर रही है
  • कॉल रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं

लॉकअप में हिंसक व्यवहार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी का व्यवहार काफी आक्रामक रहा।

  • लॉकअप में ग्रिल पकड़कर हिलाना, चिल्लाना
  • उल्टी-सीधी बातें करना, जैसे “मेरे पास महाराजा की तलवार है”

परिवार से पूछताछ और जांच जारी

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में आरोपी के घर पहुंचकर पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। परिवार का कहना है कि सरबजीत मानसिक समस्याओं से जूझ रहा है।

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी ने तेज रफ्तार में गेट नंबर 2 को टक्कर मारकर परिसर में प्रवेश किया। पुलिस ने मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित की है और सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!