इसराइल ने हमास के ग्यारह हजार ठिकाने किए तबाह,गजा के सबसे बड़े रिफ्यूजी कैंप पर हमला, 50 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराने का दावा
शिखरदर्शन न्यूज // तेल अवीव// इसराइल और हमास की जंग का आज 26वा दिन है। इस बीच इजरायली सेना ने कहा कि हमारे सैनिकों ने अब तक हमास के ग्यारह हजार ठिकाने तबाह कर दिए हैं । वहीं मंगलवार रात इसराइल ने उत्तरी गाजा के सबसे बड़े “जाबलिया रिफ्यूजी कैंप” को निशाना बनाया। इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसने इस हमले में हमास के एक सीनियर कमांडर इब्राहिम बयारी सहित 50 आतंकियों को भी मार गिराया है। वही हमास के कंट्रोल वाली गजा की हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा कि इसराइली सेना के हमले में दर्जनों लोगों की मौत हो गई है तो वही सैकड़ो लोग घायल हुए हैं । इधर इजरायली सेना ने बताया कि इस दौरान उनके ग्यारह सैनिकों ने भी जान गवाही है। दूसरी तरफ मिश्र देश ने कहा कि वह घायल फिलिस्तीनियों को भी अपने बॉर्डर को पार करने की इजाजत देगा जिससे उनको सही समय पर सही इलाज मिल सके । गाजा के जाबलियां क्षेत्र में मौजूद शरणार्थि शिविर करीब करीब 1.4 स्क्वायर किलोमीटर के इलाके में फैला है , हमले से पहले यहां करीब 1.6 लाख लोगों ने शरण ले रखी थी दूसरी तरफ इजरायली हमले के बीच गाजा में फिर से कम्युनिकेशन और इंटरनेट सेवाएं ठप पड़ गई है । जिससे गाजा में 20 लाख से ज्यादा लोग दुनिया के संपर्क से कट गए हैं। हुती प्रवक्ता ने कहा ___गजा के लोगों को हमारा रहेगा पूरा पूरा सहयोग ! यमन से मंगलवार को हुती विद्रोहियों ने भी इसराइल पर मिसाइलें दागी, इसराइल की सेना ने दावा किया है कि उसने एक मिसाइल और कुछ लड़ाकू विमानों को हवा में ही मार गिराया टाइम्स आफ इजरायल के मुताबिक हुती के प्रवक्ता याह्याह ने माना कि इसराइल के अलग शहर पर ड्रोनेस बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलें दागी गई है ।इधर हुती प्रवक्ता ने बताया कि यह हमले गाजा के लोगों के सपोर्ट में किए गए हैं । क्योंकि अरब देश ज्यादातर कमजोर है और इजराइल का छिपकर साथ दे रहे हैं ।यमन की जनता चाहती है कि हम इसराइल पर हमले करें यह हमले आगे भी होंगे हम जानते हैं कि इजरायल के पास मजबूत “डिफेंस सिस्टम” है और उसने अपने विरुद्ध किए गए हर हमले को नाकाम बना दिया है ।लेकिन यह हमले जल्दी कामयाब भी होंगे ऐसी उम्मीद उन्हे लगती है । हुती विद्रोहियों ने 2014 में यमन की राजधानी पर कब्जा कर लिया था । अब वह देश के बड़े हिस्से पर अपना कब्जा बनाए हुऐ हैं । हुती ने कुछ दिन पहले कहा था कि वह हमास के साथ है और उसकी हर संभव मदद करेगा । कुछ विदेशी नागरिकों को जल्द रिहा करेंगे…. हमास हमास की आर्मी विंग ने मंगलवार को घोषणा की , की वह आने वाले दिनों में कुछ और बंधक बनाए गए विदेशी नागरिकों को रिहा करेगा साथ ही हमास के कासिम ब्रिगेड के प्रवक्ता ने कहा कि हम “गाजा को दुश्मनों की सेना और राजनेताओं के कब्रिस्तान” में बदल देंगे । हमास अब तक बंधक बनाए गए चार नागरिकों को भी रिहा कर चुका है इनमें से दो अमेरिकी और दो इजरायली नागरिक हैं रिहा किए गए लोगो में बंधक महिलाएं भी हैं ।
