देश भर में मनाया जाएगा करवा चौथ का त्यौहार कब दिखेगा चांद आपके शहर में देखिए मुहूर्त
करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र के लिए किया जाता है । वहीं अब कई पति भी अपनी पत्नियों के साथ करवा चौथ व्रत रखते हैं। इस साल करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर बुधवार के दिन रखा जाएगा । करवा चौथ का व्रत महिलाएं अपनी पतियों के लंबी उम्र के लिए करती आ रही है यह त्यौहार हर साल मनाया जाता है । इस दिन महिलाएं दिनभर बिना अन्न जल के व्रत रखते हैं और शाम को चांद को देखकर अपना व्रत खोलती है ।इस दिन सुहागिनों को चांद के दर्शन का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार करवा चौथ पूजा मुहूर्त शाम 6:05 बजे से शाम 7: 21 बजे तक है । तो वहीं करवा चौथ व्रत का समय सुबह 6: 39 से रात 8:59 तक रहेगा इसके अलावा चंद्रोदय का समय रात्रि 8:59 बजे। करवा चौथ पूजा शुभ मुहूर्त करवा चौथ व्रत का समय सुबह 6:35 से शाम 18:15 तक है पूजा का समय शाम 5:36 से 6:54 तक है शिव योग दिन में 2:17 से जब की सर्वार्थ सिद्धि योग दिनभर बना रहेगा। हरियाणा में कब निकलेगा करवा चौथ का चांद हरियाणा में आज करवा चौथ 8 बजकर 16 मिनट पर निकलेगा । ग्वालियर में आज 8:20 पर दिखेगा चांद। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में करवा चौथ के व्रत का समय सुबह बुधवार सुबह 6:39 मिनट से रात 8:59 मिनट तक रहेगा चंद्रोदय समय बुधवार रात्रि 8:20 है जबकि करवा चौथ की तिथि मंगलवार की रात 9:30 बजे से शुरू होगी जो 1 नवंबर बुधवार को चंद्र दर्शन के बाद रात 9:10 पर समाप्त होगी । दिल्ली में चांद निकलने का समय ? दिल्ली मे 1 नवंबर को चांद निकलने का समय 8: 15 है जबकि रात 8: 14 पर चंद्रोदय होगा । इस करवा चौथ पर बन रहा दुर्लभ शिव योग। इस वर्ष 1 नवंबर को करवा चौथ का त्यौहार मनाया जा रहा है, इस दिन विवाहित महिलाएं करवा माता की विशेष पूजा अर्चना करती है । साथ ही अखंड सुहाग हेतु करवा माता के निम्मित व्रत उपवास रखती हैं। धार्मिक मान्यता है कि करवा चौथ का व्रत करने से विवाहित महिलाओं को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है ।ज्योतिषों की माने तो इस बार करवा चौथ पर दुर्लभ शिव योग का निर्माण हो रहा है, इस योग में माता करवा की पूजा करने से व्रती महिलाओं को महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होगा ।

