सब्जी के बीच में छुपा रखा था गंजा,बेचने की फिराक में आया था शहर..पुलिस के हत्थे चढ़ा सब्जी विक्रेता !
बिलासपुर // आज शाम एक काले रंग की स्कूटी में सब्जी के कैरेट में खेत से सब्जी लेकर मंडी ले जाने के लिए निकला सब्जी विक्रेता सब्जी की आड़ में गंजा छुपा कर बेचने की फिराक में संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था,जिसे आसपास मौजूद पुलिस कर्मियों ने भांप लिया, पूछ ताछ में उसके कब्जे से भारी मात्रा में गंजा बरामद किया गया,घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है, पुलिस को सूचना मिली की कोई व्यक्ति तोरवा चौक की ओर से मोपका राजकिशोर तिराहे तरफ एक काले रंग की स्कूटी में कुछ छुपा के ले जा रहा है पीछा कर के तलाशी लेने में पुलिस की टीम को शिव कैलाश साहू पिता रामनारायण साहू उम्र 24 साल निवासी कोनार रोड थाना मुलमुला जिला जांजगीर चंपा के कब्जे से बड़ी मात्रा में सब्जी के कैरेट में सब्जी बेचने की आड़ में पत्ता गोभी के बीच गंजा छुपा मिला जिसे उसने बेचने ले जाना स्वीकार किया, उसके कब्जे से पुलिस ने बड़ी मात्रा में गंजा जप्त किया तथा उसे बेचने के लिए उपयोग में लाई जाने वाली स्कूटी भी करवाही हेतु जप्त किया, उक्त करवाही थाना प्रभारी जे पी गुप्ता के निर्देश में की गई, जिसमे उप निरीक्षक एन के ठाकुर,सहायक उप निरीक्षक जीवन जैसवाल,प्रधान आरक्षक विनोद यादव, प्रमोद सिंह, मिथलेश सोनी, विवेक राय, संजीव जांगड़े, मनोज बघेल एवम विवेक चंदेल का विशेष योगदान रहा ।




