बिलासपुर संभाग

18 लीटर कच्ची महुवा की शराब जप्त… मस्तूरी पुलिस की करवाही ! “आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया जेल”

बिलासपुर // जिले के पुलिस कप्तान संतोष कुमार सिंह के द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवम जिले को पूर्णतः नशा मुक्त करने “निजात अभियान” चलाया जा रहा है, जिसके परिपालन में श्रीमान अतरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवम थाना प्रभारी श्री रविंद्र अनंत के कुशल नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु टीम गठित कर रवाना किया गया था। इधर टीम को मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम भोथाडीह लावर में कोंदा केवट अपने घर के आंगन में कच्ची महुवा शराब अवैध बिक्री के लिए छुपा कर रखा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसके घर के सामने आंगन पर छापा मार कार्रवाई की और मौके पर 20 लीटर की प्लास्टिक जरकिन के अंदर अलग-अलग सफेद पानियों में 18 लीटर महुआ शराब जप्त कर आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!