15 गांव का संपर्क बिलासपुर स्टेशन से टूटा , रेलवे स्टेशन तक जाने वाले मार्ग की हालत तालाबों में तब्दील, रेल अफसरों को परवाह नहीं !

बिलासपुर//छत्तीसगढ़ की न्यायधानी कही जाने वाली नगरी के लोग अब रेलवे की उदासीनता का दंश भुगत रहे है देश के सबसे बड़े जो जोन कहे जाने वाले बिलासपुर स्टेशन के दक्षिण की ओर लगभग 15 से 20 गांव की बसाहट है इन गांव से रेलवे स्टेशन आना है तो आपको जिस सड़क से होकर गुजरना है उसकी स्थिति ये है की आपको किसी नाव की दरकार पड़ेगी क्युकी मार्ग जो कि पूरी तरह रेलवे की सीमा में तो आता ही है इसके रख रखाव एवम मरम्मत को जिम्मेदारी भी रेलवे की है

परंतु रेलवे की गैरजिम्मेदारी व उपेश्चा का शिकार हो के रह गया है , कोरमी ,बसिया, हरदी, बन्नाक, नागपुर, सिरगिट्टी जैसे गांव को जोड़ने वाली यह सड़क की स्थिति आज ये है की गलती से भी कोई छोटा बच्चा यदि इस सड़क के बीचों बीच चला जाय तो हो सकता है की वो किसी गड्ढे में डूब ही जय या फिर वहां कभी भी कोई पलट जय ,ऐसा नहीं है की स्टेशन पहुंचने वाली इस सड़क की दुर्दशा की जानकारी रेल अधिकारियों को नही है बल्कि कई बार स्थानीय लोगो के द्वारा संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत कर वस्तु स्थिति से अवगत कराया जा चुका है जबकि यह सड़क रेलवे स्टेशन से महज 500 मीटर के आसपास ही है, परंतु अधिकारी किसी बड़ी दुर्घटना के इंतजार में आंख मूंदे हुवे है उन्हे किसी जानमाल की हानि का इंतजार है !

