त्रिपुर सुंदरी मंदिर समिति की बैठक संपन्न …..नवरात्रि में होगी मां की विशेष आराधना , 1108 नव कन्याएं होंगी शामिल !

बिलासपुर // रेलवे स्टेशन से लगभग 500 मीटर की दूरी पर न्यू लोको कालोनी स्थित श्री श्री श्री त्रिपुर सुंदरी मरी माई माता का मंदिर है , आस पास के स्थानीय लोग बताते हैं की यह मंदिर करीब करीब सन 1902 से स्थापित है,और यहां मां पीतांबरा देवी की विशेष पूजा की जाती है,आज की स्थिति में यह मंदिर एक पंजीकृत समिति द्वारा संचालित किया जाता है,यह जिले का काफी पुराना मंदिर होने की वजह से यह अपने आप में अपनी प्रसिद्धि की अलग ही पहचान रखता है,इसी वजह से इस मंदिर में वर्ष में पड़ने वाली दोनो ही नवरात्रि में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है, जिसे देखते हुए अक्टूबर माह में पड़ने वाली शारदीय नवरात्रि को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रांगण में ही मंदिर समिति की बैठक आहूत की गई जिसमे आगामी नवरात्रि के पावन पर्व पर श्री मरिमाई माता की विशेष श्रृंगार पूजा के साथ मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित करने तथा 1108 नव कन्या पूजन के विषय पर चर्चा की गई साथ ही साथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुगण, बच्चे , महिलाए एवम वृद्धजनों की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखने एवम मंदिर परिसर के रंग रोगन तथा साफ सफाई पर सहमति बनी !

