Blog

छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर जारी, बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री

रायपुर (शिखर दर्शन) // छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही है, जिससे दिन में भी लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे हैं। शुक्रवार को बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य का सबसे कम तापमान रहा, जबकि सुकमा में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों में तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। हालांकि, अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की मामूली वृद्धि की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है। राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहेगा, जहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक ठंड का यह सिलसिला जारी रहेगा। इसके बाद तापमान में मामूली वृद्धि के साथ लोगों को ठंड से राहत मिलने की संभावना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!