बिलासपुर संभाग

हाईकोर्ट का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 17 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, अजय सिंह को NIA कोर्ट, ओमप्रकाश जायसवाल बने रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल

बिलासपुर ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय ने उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग के 17 न्यायिक अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई जिला एवं सत्र न्यायाधीशों, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीशों तथा हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।

हाईकोर्ट द्वारा जारी आदेश के अनुसार जगदलपुर के प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत को विशेष न्यायाधीश (एनआईए कोर्ट) जगदलपुर बनाया गया है। वहीं सिद्धार्थ अग्रवाल को प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जगदलपुर तथा किरण कुमार जांगड़े को प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बलरामपुर-रामानुजगंज की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रमुख नियुक्तियां और तबादले

  • ओमप्रकाश जायसवाल को हाईकोर्ट लीगल सर्विस कमेटी के सचिव पद से स्थानांतरित कर हाईकोर्ट का रजिस्ट्रार (ज्यूडिशियल) बनाया गया।
  • अब्दुल जाहिद कुरैशी (प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बलौदाबाजार) को हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार (विजिलेंस) नियुक्त किया गया।
  • राकेश कुमार वर्मा को छत्तीसगढ़ न्यायिक अकादमी, बिलासपुर में अतिरिक्त निदेशक बनाया गया।
  • रूपनारायण पात्रे को हाईकोर्ट लीगल सर्विस कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया।
  • विनिता वारनेर को सूरजपुर से स्थानांतरित कर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बलौदाबाजार बनाया गया।
  • थामस एक्का को सूरजपुर का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
  • रायपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को विशेष न्यायाधीश (अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम) न्यायालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

अन्य अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

आदेश के तहत डमरूधर चौहान, विनय कुमार प्रधान, संगीता नवीन तिवारी, डॉ. मनोज कुमार प्रजापति, अमित राठौर, सुमित कपूर तथा अमित कुमार कोहली सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों का भी विभिन्न जिलों और पदों पर स्थानांतरण किया गया है।

हाईकोर्ट ने सभी तबादला आदेश अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को न्यायिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!