रायपुर संभाग

सीएम साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक, दो विभागों की होगी समीक्षा; बीएड-डीएलएड प्रवेश परीक्षा के आवेदन 25 तक

रायपुर ( शिखर दर्शन ) //

आज होगी नए वित्तीय वर्ष की पहली कैबिनेट बैठक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में नए वित्तीय वर्ष की पहली मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) बैठक आयोजित होगी। दोपहर 12:30 बजे होने वाली इस बैठक में प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लिए जा सकते हैं। बैठक में जल संकट, नवस्वीकृत प्रधानमंत्री आवासों सहित विभिन्न विकास एवं प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

कैबिनेट के बाद दो विभागों की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 11:45 बजे वे माना स्थित नगर सेना परिसर में नवीन अग्निशमन वाहनों का शुभारंभ एवं नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद कैबिनेट बैठक में भाग लेने के पश्चात दोपहर 3:30 बजे खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा शाम 4 बजे गृह विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे।

25 तक करें बीएड और डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा बीएड एवं डीएलएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थी 25 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए 26 से 28 अप्रैल तक अवसर दिया जाएगा, जबकि प्रवेश परीक्षा 22 मई को आयोजित होगी।

आज कई जिलों में गरज-चमक और बारिश के आसार

प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज कई जिलों में मेघगर्जन, तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना जताई गई है। बुधवार को प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया।

राजधानी रायपुर में आज होंगे धार्मिक और सामाजिक आयोजन

राजधानी रायपुर में आज विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। रायपुरा स्थित विष्णु मंगलम् भवन में आचार्य पंडित झम्मन प्रसाद शास्त्री के सान्निध्य में श्रीमद्भागवत कथा जारी रहेगी। वहीं, संस्था बढ़ते कदम द्वारा महावीर नगर स्थित झूलेलाल चौक में पशु-पक्षियों के लिए दाना-सकोरा एवं कोटना वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा साधक परिवार रायपुर द्वारा डुंडा चौक, सेजबहार रोड पर सद्गुरुदेव के अवतरण दिवस के अवसर पर भंडारे का आयोजन भी किया

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!