व्यापार

146 दिनों में सोना 32 हजार और चांदी 1.59 लाख रुपए टूटी, निवेशकों के लिए मौका या बाजार का बड़ा संकेत?

रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसले सोना-चांदी के दाम, जून में ही आई बड़ी गिरावट

नई दिल्ली (शिखर दर्शन) // सोना और चांदी के बाजार में इन दिनों लगातार गिरावट का दौर जारी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के ताजा आंकड़ों के अनुसार 24 जून को 24 कैरेट सोना 1,105 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 1,43,890 रुपए पर पहुंच गया। वहीं चांदी भी 794 रुपए प्रति किलो टूटकर 2,26,689 रुपए के स्तर पर आ गई।

जून में ही हजारों रुपए घटे भाव

जून माह की शुरुआत से अब तक सोने में 12,573 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चांदी 36,661 रुपए प्रति किलो तक सस्ती हो चुकी है। एक जून को सोना 1.56 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.63 लाख रुपए प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही थी।

अलग-अलग कैरेट के नए भाव

आईबीजेए के अनुसार 24 कैरेट सोना 1,43,890 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसके अलावा 22 कैरेट सोने का भाव 1,31,803 रुपए, 18 कैरेट सोना 1,07,918 रुपए और 14 कैरेट सोना 84,176 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।

प्रमुख शहरों में सोने के ताजा रेट

दिल्ली और जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,44,480 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता और रायपुर में इसका भाव 1,44,330 रुपए है। भोपाल, पटना और अहमदाबाद में सोना 1,44,380 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

146 दिनों में 32 हजार रुपए टूटा सोना

इस वर्ष 29 जनवरी को सोना 1,76,121 रुपए प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। इसके बाद बाजार में लगातार मुनाफावसूली और वैश्विक परिस्थितियों के प्रभाव से कीमतों में गिरावट शुरू हुई। वर्तमान में सोना अपने रिकॉर्ड स्तर से 32,231 रुपए प्रति 10 ग्राम तक नीचे आ चुका है।

चांदी में सबसे बड़ी गिरावट

चांदी में गिरावट और भी ज्यादा देखने को मिली है। 29 जनवरी 2026 को चांदी 3,85,933 रुपए प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी। वर्तमान में इसका भाव घटकर 2,26,689 रुपए प्रति किलो रह गया है। यानी महज 146 दिनों में चांदी करीब 1.59 लाख रुपए प्रति किलो तक सस्ती हो चुकी है।

खरीदारी से पहले रखें इन बातों का ध्यान

हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें

सोना खरीदते समय भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के हॉलमार्क की जांच अवश्य करें। हॉलमार्क सोने की शुद्धता और गुणवत्ता की प्रमाणिकता सुनिश्चित करता है।

बाजार भाव की पुष्टि करें

ज्वेलरी खरीदने से पहले आईबीजेए या अन्य विश्वसनीय स्रोतों से ताजा सोना-चांदी के भाव की जानकारी जरूर लें। अलग-अलग कैरेट के सोने की कीमतें अलग होती हैं, इसलिए खरीदारी से पहले रेट की पुष्टि करना आवश्यक है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!