उत्तराखंड से दिल्ली तक CM डॉ. मोहन का दौरा, PCC चीफ जीतू पटवारी रीवा-सीधी में रहेंगे सक्रिय

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav आज उत्तराखंड और नई दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह उज्जैन से इंदौर रवाना होंगे और वहां से देहरादून के लिए उड़ान भरेंगे।
देहरादून पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री अल्मोड़ा के कनरा हेलीपेड जाएंगे और श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर बाद वे देहरादून लौटकर नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहां स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
PCC चीफ जीतू पटवारी का रीवा-सीधी दौरा
Jitu Patwari आज रीवा और सीधी जिले के दौरे पर रहेंगे। वे रीवा में नए जिला कांग्रेस कार्यालय का भूमिपूजन करेंगे और रीवा-मऊगंज के ब्लॉक, मंडलम एवं नगर अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे।
इसके बाद वे सीधी रवाना होंगे, जहां सीधी और सिंगरौली के कांग्रेस पदाधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेंगे।
मुख्य सचिव अनुराग जैन की कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस
मुख्य सचिव अनुराग जैन आज प्रदेश के सभी संभागायुक्तों और कलेक्टरों के साथ वर्चुअल कॉन्फ्रेंस करेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा पिछली समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों की स्थिति पर चर्चा होगी।
सरकार की प्राथमिकता वाले मुद्दों पर वन-टू-वन समीक्षा भी की जाएगी। गौरतलब है कि 29 मई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं।
ट्विशा शर्मा केस में हाईकोर्ट में सुनवाई
Twisha Sharma आत्महत्या मामले में आज जबलपुर हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होगी। ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द करने की मांग को लेकर राज्य सरकार और मृतका के पिता की ओर से याचिका दायर की गई है।
गौरतलब है कि 15 मई को हाईकोर्ट ने गिरिबाला सिंह को अग्रिम जमानत का लाभ दिया था, जिसके खिलाफ अब पुनर्विचार की मांग की गई है।
राजधानी भोपाल में मॉक ड्रिल से परखी गई तैयारी
भोपाल में आपदा प्रबंधन और आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए सिविल डिफेंस द्वारा मॉक ड्रिल आयोजित की गई। अटल बिहारी वाजपेयी परिसर में आयोजित इस अभ्यास में जिला प्रशासन, पुलिस, SDRF, NDRF, फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम शामिल रही।
रात 8 बजे टीटी नगर क्षेत्र में ब्लैकआउट कर सायरन बजाए गए और हवाई हमले जैसी आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित निकालने का अभ्यास किया गया।
बकरीद के चलते MCU की परीक्षाएं स्थगित
Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication ने 28 मई को प्रस्तावित परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर घोषित सार्वजनिक अवकाश को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
भील कला प्रदर्शनी का आयोजन
भोपाल स्थित Madhya Pradesh Tribal Museum में भील जनजातीय चित्रकार Sunita Bhavor की चित्र प्रदर्शनी आयोजित की गई है। 73वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी 30 मई 2026 तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी।



