मध्यप्रदेश

महाकाल के दरबार पहुंचे यूपी के राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति

बाबा महाकाल के दर्शन कर की पूजा-अर्चना, मंदिर व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों की सराहना

उज्जैन ( शिखर दर्शन ) // उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति सोमवार को विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान बाबा महाकाल के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका स्वागत और सम्मान किया गया।

मंदिर की व्यवस्थाओं को बताया पहले से बेहतर

दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि पहले की तुलना में अब महाकाल मंदिर की व्यवस्थाएं काफी बेहतर और व्यवस्थित हुई हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को शांति, आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक वातावरण का अनुभव होता है।

मंत्री प्रजापति ने कहा कि बाबा महाकाल की कृपा से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सहज और व्यवस्थित दर्शन की सुविधा मिल रही है, जिससे भक्तों में संतोष और आस्था दोनों बढ़ी हैं।

सुरक्षा व्यवस्था और सेवकों की सराहना

राज्यमंत्री ने मंदिर प्रशासन, सुरक्षा व्यवस्था में तैनात कर्मचारियों और सेवकों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, जिसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है।

देशभर के श्रद्धालुओं से उज्जैन आने की अपील

धर्मवीर प्रजापति ने देशभर के श्रद्धालुओं से उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि महाकाल की नगरी उज्जैन में आध्यात्मिक ऊर्जा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलता है, जिसका अनुभव हर श्रद्धालु को अवश्य करना चाहिए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!