मध्यप्रदेश

दिल्ली दौरे पर CM डॉ. मोहन यादव, राजधानी से उज्जैन तक रहेगा व्यस्त कार्यक्रम

इंदौर में जल संकट को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, कूनो के चीते अब गुजरात भेजे जाएंगे

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दिल्ली दौरे का आज दूसरा दिन है। मुख्यमंत्री आज भी केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं। सोमवार को उन्होंने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की थी।

दिल्ली से भोपाल और फिर उज्जैन जाएंगे मुख्यमंत्री

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:45 बजे दिल्ली स्थित वीआईपी गेस्ट हाउस से एनएएससी कॉम्प्लेक्स पहुंचेंगे, जहां वे पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:25 बजे दिल्ली से भोपाल रवाना होंगे और करीब 1:50 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। दोपहर 3:20 बजे वे भोपाल से उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

मध्यप्रदेश के चीते अब बढ़ाएंगे गुजरात की शान

मध्यप्रदेश में बसे चीते अब पहली बार दूसरे राज्य गुजरात भेजे जाएंगे। कूनो नेशनल पार्क से दो नर और दो मादा चीतों को गुजरात के कच्छ क्षेत्र में शिफ्ट करने की तैयारी की गई है। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) और चीता प्रोजेक्ट स्टीयरिंग कमेटी ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

पहले चीतों को मध्यप्रदेश के नौरादेही अभयारण्य में बसाने की योजना थी, लेकिन फिलहाल उस पर रोक लग गई है। अब कूनो और गांधीसागर के बाद गुजरात चीता परियोजना का नया केंद्र बनने जा रहा है।

इंदौर में पानी संकट को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन आज

भीषण गर्मी के बीच इंदौर में गहराते जल संकट को लेकर कांग्रेस आज बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी। शहर के प्रमुख स्थल राजवाड़ा पर धरना और प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी शामिल होंगे।

कांग्रेस का आरोप है कि भीषण गर्मी के बावजूद शहरवासियों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है और प्रशासन समस्या के समाधान में विफल साबित हो रहा है। प्रदर्शन को लेकर पुलिस और प्रशासन भी सतर्क नजर आ रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!