राहुल गांधी और दीपक बैज के बयान पर भाजयुमो का उग्र प्रदर्शन

बिलासपुर में पुतला दहन, भाजपा नेताओं ने कहा — “कांग्रेस की भाषा में दिख रही राजनीतिक हताशा”
बिलासपुर ( शिखर दर्शन ) // कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बयान को लेकर शुक्रवार को बिलासपुर में राजनीतिक माहौल गरमा गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बिलासपुर शहर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक, पुराना बस स्टैंड में जोरदार प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी और दीपक बैज का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बयान को राष्ट्रविरोधी मानसिकता से प्रेरित बताया।
“कांग्रेस की भाषा में झलक रही चुनावी हार की हताशा” — अमर अग्रवाल
पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने राहुल गांधी और दीपक बैज के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण और अराजक मानसिकता का परिचायक बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में मर्यादा, सामाजिक सौहार्द और लोकतांत्रिक शिष्टाचार का विशेष महत्व है, लेकिन कांग्रेस नेताओं की हालिया टिप्पणियां इन मूल्यों के विपरीत दिखाई देती हैं।
उन्होंने कहा कि लगातार चुनावी पराजय के कारण कांग्रेस नेतृत्व मानसिक रूप से हताश हो चुका है और यही निराशा अब उनकी भाषा और व्यवहार में साफ दिखाई देने लगी है। अमर अग्रवाल ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करना, देश की सीमाओं की रक्षा करना और वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को मजबूत करना देशद्रोह माना जाएगा।
“मोदी के नेतृत्व में दुनिया में मजबूत हुआ भारत”
भाजपा विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत, निर्णायक और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से सत्ता से बाहर रहने के कारण कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक मर्यादाओं की सीमाएं लांघ रही है।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा — “140 करोड़ देशवासियों का अपमान”
भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता ने राहुल गांधी और दीपक बैज के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश ने आतंकवाद और नक्सलवाद जैसी गंभीर चुनौतियों का मजबूती से सामना किया है। उन्होंने कहा कि देश के लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री के खिलाफ इस प्रकार की टिप्पणी केवल राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की भावनाओं का अपमान है।
बड़ी संख्या में भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ता रहे मौजूद
पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, महापौर पूजा विधानी, सभापति विनोद सोनी, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, मनीष अग्रवाल, महेश चंद्रिकापुरे, चंद्रप्रकाश मिश्रा, गौरी गुप्ता, सन्नी केशरी, वैभव गुप्ता, केतन वर्मा, राजकमल कश्यप, महर्षि बाजपेयी, देवेश खत्री, नीलेश सिंह, अंकित पाल, नितिन पटेल, आशीष गुप्ता, राहुल सिंह, मोनू रजक, अमित सिंह, अंकित गुप्ता, अमर राजपूत, विश्वजीत ताम्रकार, साहिल कश्यप, देवाशीष दत्ता, तनुज वोहरा, योगेश देवांगन, विवेक ताम्रकार, पृथ्वी श्रीवास, संदीप श्रीवास, विवेक शर्मा, विहद रामानी, आकाश यादव, मुकेश शर्मा, पंकज जायसवाल, गुलशन खाण्डेकर, मोनू मिश्रा, शुभम यादव, अमन सोनी, तुषार साव, शिवांश शुक्ला, मनीष कौशिक, विकास यादव, अशोक राजपूत, भानू श्रीवास, अरूण लास्कर, आकाश पाटले, किशन यादव, अनिकेत श्रीवास, आदर्श बेरिया, शुभम मिश्रा, अमन सलूजा, माधव शर्मा सहित भाजपा और भाजयुमो के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



