राष्ट्रीय

असम में आज हिमंता बिस्वा सरमा का राजतिलक, दूसरी बार लेंगे CM पद की शपथ

पीएम मोदी, अमित शाह समेत कई दिग्गज होंगे शामिल, गुवाहाटी में भव्य समारोह की तैयारी

गुवाहाटी ( शिखर दर्शन ) // हिमंता बिस्वा सरमा आज लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्य में यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री बन गए हैं। वहीं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार का असम में लगातार तीसरा कार्यकाल शुरू होने जा रहा है।

शपथ ग्रहण समारोह गुवाहाटी के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में सुबह 11:30 बजे आयोजित होगा। ज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य सुबह 11:40 बजे मुख्यमंत्री और मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

हिमंता के साथ चार मंत्री भी लेंगे शपथ

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के साथ चार विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। इनमें रामेश्वर तेली, अजंता नियोग, अतुल बोरा और चरण बोरो शामिल हैं।

रामेश्वर तेली पूर्व में केंद्र सरकार में खाद्य प्रसंस्करण और पेट्रोलियम मंत्रालय में राज्य मंत्री रह चुके हैं। वहीं अजंता नियोग लगातार छठी बार विधायक चुनी गई हैं और पहले कांग्रेस सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं।

देशभर के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

इसके अलावा विष्णुदेव साय, मोहन यादव, देवेंद्र फडणवीस, भजन लाल शर्मा, पुष्कर सिंह धामी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री समारोह में मौजूद रहेंगे।

रणजीत दास होंगे असम विधानसभा के नए अध्यक्ष

रणजीत दास को असम विधानसभा का नया अध्यक्ष बनाया जाएगा। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की।

एनडीए को मिला दो-तिहाई बहुमत

हालिया असम विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन ने शानदार जीत दर्ज की है। भाजपा ने 82 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि सहयोगी दल असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट ने 10-10 सीटें जीती हैं। भारी बहुमत के बाद भाजपा गठबंधन एक बार फिर राज्य की सत्ता संभालने जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!