7 साल तक पति समझकर करती रही सेक्स, फिर खुला ऐसा राज कि पत्नी के उड़ गए होश , वो निकला गद्दार

फर्जी तलाक लेकर भी बनाता रहा संबंध, कोर्ट में हुआ सनसनीखेज खुलासा
भोपाल ( शिखर दर्शन ) // मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपने पति को ही अपना जीवनसाथी मानकर सात वर्षों तक उसके साथ संबंध बनाती रही, लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि आरोपी पति ने साल 2019 में ही फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उससे तलाक ले लिया था। इस सच्चाई का पता चलते ही महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई।
जानकारी के अनुसार पीड़िता एक बैंक कर्मी है, जिसकी शादी वर्ष 2011 में बुलंदशहर निवासी एक इंजीनियर युवक से हुई थी। आरोपी पति मुंबई में नौकरी करता है। शादी के शुरुआती दिनों में सबकुछ सामान्य था, लेकिन कुछ समय बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगे। पति के व्यवहार से परेशान होकर महिला अपनी मां के साथ भोपाल में रहने लगी।
इसी दौरान आरोपी पति ने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर वर्ष 2019 में अदालत से तलाक हासिल कर लिया। हैरानी की बात यह रही कि पत्नी को इस पूरे मामले की भनक तक नहीं लगी। तलाक लेने के बाद भी आरोपी समय-समय पर भोपाल आता रहा और पत्नी के साथ पति-पत्नी की तरह संबंध बनाता रहा।
लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर जब महिला ने स्वयं तलाक के लिए कोर्ट में आवेदन दिया, तब उसके वकील द्वारा भेजे गए नोटिस के जवाब में आरोपी ने बताया कि दोनों का तलाक तो वर्ष 2019 में ही हो चुका है। यह सुनते ही महिला स्तब्ध रह गई।
मामले का खुलासा होने के बाद पीड़िता ने महिला थाने में आरोपी पति के खिलाफ शारीरिक शोषण, धोखाधड़ी और प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी वर्तमान में मुंबई में नौकरी कर रहा है और फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।



