बस्तर संभाग

खबर का असर: शिखर दर्शन डॉट कॉम की खबर के बाद टूटा घटिया स्कूल भवन

प्रशासन हरकत में आया, जेसीबी से ध्वस्त निर्माण, ठेकेदार-इंजीनियर पर कार्रवाई तय

बीजापुर ( शिखर दर्शन ) // भैरमगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत चिंगनेर में निर्माणाधीन प्राथमिक शाला भवन में घटिया निर्माण और लापरवाही का मामला उजागर होने के बाद शिखर दर्शन डॉट कॉम की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। खबर प्रकाशित होते ही प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लिया और सोमवार को मौके पर पहुंचकर निर्माणाधीन भवन को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया।

वायरल वीडियो में सामने आया था कि भवन निर्माण में बेहद घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है, जिसे डंडे से भी आसानी से उखाड़ा जा रहा था। इस खुलासे के बाद प्रशासनिक अमला सक्रिय हुआ और जांच के बाद कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के प्रमुख बिंदु—

  • शिखर दर्शन डॉट कॉम की खबर के बाद प्रशासन ने लिया संज्ञान
  • घटिया निर्माण पाए जाने पर पूरा भवन जेसीबी से तोड़ा गया
  • ठेकेदार और संबंधित इंजीनियर जांच के घेरे में
  • दोषियों पर जल्द कड़ी कार्रवाई की संभावना

गौरतलब है कि बस्तर क्षेत्र में शिक्षा के विस्तार के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन इस तरह की लापरवाही इन योजनाओं की साख पर सवाल खड़े कर रही है।

स्थानीय स्तर पर लंबे समय से आरोप लग रहे थे कि निर्माण कार्य में ठेकेदार और अधिकारी मिलकर घटिया सामग्री का उपयोग कर रहे हैं और सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। अब इस कार्रवाई के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!