मध्यप्रदेश

निगम-मंडल और प्राधिकरणों में नियुक्तियों की तैयारी पूरी, जल्द जारी होगी सूची

दिल्ली से मिली हरी झंडी, कई दिग्गज नेताओं के नाम चर्चा में

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // मध्यप्रदेश में निगम-मंडल और प्राधिकरणों में नियुक्तियों को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों के बीच अब स्थिति लगभग साफ हो गई है। सूत्रों के अनुसार संभावित नामों पर सहमति बन चुकी है और दिल्ली से भी हरी झंडी मिल गई है, जिसके बाद जल्द ही आधिकारिक सूची जारी होने की संभावना है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विभिन्न आयोगों और निगमों के लिए कई नामों पर मंथन के बाद सहमति बनी है। इनमें अनुसूचित जाति आयोग के लिए कैलाश जाटव, अनुसूचित जनजाति आयोग के लिए भगत सिंह नेताम, युवा आयोग के लिए प्रवीण शर्मा, लघु उद्योग निगम के लिए विनोद गोटिया, मप्र वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के लिए संजय नगाइच, कटनी विकास प्राधिकरण के लिए शशांक श्रीवास्तव, ओरछा विकास प्राधिकरण के लिए अखिलेश अयाची, वित्त विकास निगम के लिए दीपक सक्सेना तथा कोल विकास प्राधिकरण के लिए रामलाल रौतेल के नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहे हैं।

इसके अलावा कई पूर्व मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं को भी विभिन्न निगम-मंडलों में जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। इनमें पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य, अरविंद भदौरिया, रामनिवास रावत, उमाशंकर गुप्ता, कमल पटेल, रामपाल सिंह और इमरती देवी सहित अन्य नेताओं के नाम चर्चा में हैं।

वहीं संगठन और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए कुछ विधायकों और पूर्व विधायकों को भी अवसर दिए जाने की बात सामने आ रही है। इनमें अजय बिश्नोई, शैलेंद्र जैन, प्रदीप लारिया, ध्रुव नारायण सिंह, अभिलाष पांडे और आशीष शर्मा जैसे नामों की चर्चा तेज है।

बताया जा रहा है कि सभी नामों पर अंतिम मुहर लगने के बाद सूची आधिकारिक रूप से जारी की जाएगी, जिससे प्रदेश की राजनीति में नई नियुक्तियों का दौर शुरू होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!