रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ में बढ़ा गर्मी का कहर: रायपुर 41.2°C के साथ सबसे गर्म, आज से लू जैसे हालात के संकेत

अगले 24 घंटे अहम, मध्य क्षेत्र में तापमान और चढ़ने के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ का मध्य क्षेत्र अब भीषण गर्मी की चपेट में आता जा रहा है। राजधानी रायपुर में तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में लू जैसी स्थिति बनने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

उत्तर-पश्चिमी हवाओं से बढ़ रही तपिश, पारा लगातार चढ़ रहा

विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तर-पश्चिम से आ रही गर्म हवाओं के कारण तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। बीते 24 घंटों में भी पारा ऊपर गया है और आने वाले समय में इसमें और बढ़ोतरी के संकेत हैं। मध्य क्षेत्र का औसत तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है।

बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग सबसे ज्यादा प्रभावित

प्रदेश के बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग में लोग 40 डिग्री से अधिक तापमान का सामना कर रहे हैं। वहीं बस्तर और सरगुजा संभाग में फिलहाल गर्मी का असर कम है, लेकिन माह के अंतिम दिनों में वहां भी तापमान बढ़ने की संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान, कुछ क्षेत्रों में लू जैसे हालात

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार विभिन्न वायुमंडलीय प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके चलते गर्म हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा और कुछ क्षेत्रों में लू जैसे हालात बन सकते हैं।

रायपुर में आज रहेगा साफ आसमान, तापमान 42°C तक पहुंचने के आसार

राजधानी रायपुर में आज आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!