मध्यप्रदेश

कॉलेज से घर लौट रही छात्रा से गैंगरेप: चार आरोपियों ने बारी-बारी बुझाई हवस की आग , दरिंदों के सामने गिड़गिड़ाती रही पीड़िता , नहीं पसीजा दरिंदों का दिल

अनूपपुर (शिखर दर्शन) // प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के दावों के बीच छात्राओं तक की सुरक्षा सवालों के घेरे में है। ताजा मामला अनूपपुर जिले के आदिवासी बहुल क्षेत्र से सामने आया है, जहां कॉलेज से पैदल घर लौट रही एक छात्रा को चार युवकों ने हवस का शिकार बना डाला। वारदात को अंजाम देने वालों में एक नाबालिग भी शामिल है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना राजेन्द्रग्राम थाना क्षेत्र के पुष्पराजगढ़ की है। जानकारी के अनुसार, जब छात्रा सुनसान रास्ते से अपने घर लौट रही थी, तभी तीन युवकों और एक नाबालिग ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने पहले छात्रा को डरा-धमकाकर उसे सुनसान इलाके में ले गए और फिर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता लगातार दरिंदों से रहम की भीख मांगती रही, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक नहीं सुनी और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। किसी तरह उनके चंगुल से बचकर छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई।

परिजन तुरंत छात्रा को लेकर राजेन्द्रग्राम थाने पहुंचे, जहां पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस जघन्य अपराध में एक नाबालिग भी शामिल पाया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि जिले में छात्राओं से दुष्कर्म की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिससे जिले में कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!