विधायक भेरूसिंह परिहार के पुत्र के निधन पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया शोक, परिजनों से की मुलाकात

आगर मालवा ( शिखर दर्शन ) // मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर मालवा जिले के सुसनेर से कांग्रेस विधायक भेरूसिंह परिहार बापू के परिवार से मुलाकात कर उनके पुत्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री झालावाड़ जिले के रतनपुर स्थित विधायक के निवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।
गजेंद्र सिंह उर्फ बबलू बना को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायक भेरूसिंह परिहार के पुत्र गजेंद्र सिंह उर्फ बबलू बना के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस दुखद घड़ी में परिवार को धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि परिवार को इस अपूरणीय क्षति और असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति मिले। मुख्यमंत्री के इस संवेदना भरे दौरे से शोक संतप्त परिवार को सांत्वना मिली।



