रायपुर संभाग

26 नवंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन, सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक आम लोगों से करेंगे मुलाकात

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आगामी गुरुवार, 26 नवंबर को मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री आम नागरिकों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं, मांगें और सुझाव सुनेंगे। जनदर्शन का आयोजन सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा।

जनदर्शन के दौरान प्रदेशभर से पहुंचने वाले नागरिक मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याएं रख सकेंगे। मुख्यमंत्री साय लोगों की शिकायतों और मांगों को गंभीरता से सुनेंगे तथा उनके त्वरित एवं उचित निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

अधिकारियों को दिए जाएंगे निराकरण के निर्देश

मुख्यमंत्री का जनदर्शन आम नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे सरकार के मुखिया तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोग विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें, जनहित से संबंधित मांगें और विकास कार्यों से जुड़े सुझाव मुख्यमंत्री के सामने रख सकेंगे। मुख्यमंत्री संबंधित अधिकारियों को मामलों की प्रकृति के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश देंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!