बिलासपुर संभाग

जंगल में मौत का खौफनाक मंजर: करिल लेने गए युवक पर शेरनी ने किया हमला, गर्दन पर वार से गई जान

तखतपुर ( शिखर दर्शन ) // बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में जंगल से जुड़ी एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। ग्राम बांधा का 25 वर्षीय युवक जंगल में करिल काटने और पीहरी लेने गया था, तभी अचानक शेरनी ने उस पर हमला कर दिया। हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों को जंगल की ओर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

करिल लेने जंगल गया था युवक

जानकारी के मुताबिक ग्राम बांधा निवासी धरम दास घृतलहरे जोगीपुर जंगल के फॉरेस्ट बीट आरए-98 क्षेत्र में बांस से निकलने वाला करिल काटने और पीहरी लेने गया था। इसी दौरान जंगल में उसका सामना शेरनी से हो गया। इससे पहले कि युवक कुछ समझ पाता, शेरनी ने उस पर हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि शेरनी ने युवक की गर्दन पर हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले के बाद उसके शव को भी नुकसान पहुंचाया गया।

शावक के साथ आसपास मौजूद होने की सूचना

घटना के बाद सबसे बड़ी चिंता इस बात को लेकर है कि शेरनी अपने शावक के साथ घटनास्थल के आसपास ही मौजूद बताई जा रही है। इसके चलते ग्रामीणों में भय का माहौल है। वन क्षेत्र के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और जंगल की तरफ नहीं जाने की हिदायत दी गई है।

पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची

युवक पर वन्यजीव के हमले की सूचना मिलते ही जुनापारा चौकी पुलिस मौके के लिए रवाना हुई। वहीं वन विभाग की टीम भी क्षेत्र में पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है। टीम द्वारा वन्यजीव की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

फिलहाल ग्रामीणों को जंगल में प्रवेश नहीं करने और आसपास के क्षेत्र में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वन विभाग की जांच और मौके के निरीक्षण के बाद ही शेरनी की मौजूदगी तथा घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

युवक का शव

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!